वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह स्टेडियम में ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी टूर्नामेंट चल रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को बालक वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान टीम ने गंगापुर को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले हाफ तक गंगापुर आकाश के गोल से 1-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में विवेक अकादमी ने अभिषेक के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर किया और आखिरी क्षणों में अभिषेक ने एक और गोल करके विवेक अकादमी को फाइनल में पहुंचा दिया। बालिका वर्ग में विवेक अकादमी शिवपुर ने गंगापुर को 23-0 से हराया। एक अन्य मैच में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने गंगापुर को 16-0 से हराया। विकास इंटर कॉलेज ने विवेक अकादमी शिवपुर को 5-4 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.