वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। छावनी परिषद के मैदान पर हुई फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता विवेक अकादमी की टीम ने जीत ली है। सोमवार को हुए फाइनल मैच में विवेक अकादमी ने हिंद क्लब को एकतरफा मैच में 5-0 से परास्त कर दिया। विजयी टीम के लिए पहले हाफ में सुशील सिंह, विकास, मृदुल यादव ने गोल किये। जबकि दूसरे हाफ में शिराज और सुमीत ने मिले मौकों को भुनाया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोरचा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने पुरस्कार बांटे। संचालन और धन्यवाद नौशाद अंसारी ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...