कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अनूप सिंह ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। तान्या त्रिपाठी, यशस्वी शुक्ला, स्नेहल सिंह और इशिका गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया। अक्षत गोस्वामी और निष्ठा त्रिवेदी ने कविता पाठ किया। यहां हेमराज सिंह गौर, डॉ. मनप्रीत सिंह, फणीन्द्र दत्त त्रिपाठी, शैल त्रिपाठी, रामप्रकाश अवस्थी, आरके सिंह और डॉ. ममता तिवारी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.