अल्मोड़ा, मार्च 28 -- विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा में शनिवार को परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार पंत ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। पूरे स्कूल में सातवीं कक्षा के हार्दिक तिवारी पहले स्थान पर रहे। प्रत्यूष जोशी व सिद्धी बिष्ट दूसरे, मनीषा रौतेला तीसरे, पल्लवी अधिकारी चौथे व आयुष बिष्ट पांचवे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने छात्रों से अनुशासन में रहते हुए कठिन परिश्रम करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...