विवेकानंद स्कूल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
पिथौरागढ़, मई 22 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। धनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विवेकानन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने दीप जलाकर किया।
विद्यालय की उपलब्धियाँ सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश ओली ने उत्तराखंड बोर्ड में बच्चों के अच्छे रिजल्ट व अपने स्कूल को ऊंचे स्तर पर पहुंचाने के लिए विद्यालय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रावत ने अपने संबोधन में विद्यालय के बारे में जानकारी दी। सोसाइटी की ओर से बोर्ड परीक्षा में जिले मे तीसरा व प्रदेश में 24 वां स्थान हासिल करने वाले मोहित को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया। वही दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी गिफ्ट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.