विवेकानंद सेवा केंद्र: सिलाई रोजगार में एआई का खतरा नहीं
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। विवेकानंद सेवा केंद्र, आरएस पुरम ने महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं बाल संस्कार केंद्र का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह मृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर, आरएसपुरम में किया। मुख्य अतिथि फिक्की फ्लो की फाइनेंसियल वर्टिकल हेड सीए नेहा अग्रवाल ने बताया की सिलाई केंद्र का विचार आज के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने पर भी सिलाई के कार्य में रोजगार बना रहेगा । संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने संस्था के 34 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। संचालन सचिव ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने किया। यहां रवीश श्रीवास्तव, अभय सिंह तोमर, प्रमिला सिंह, विमलेश अवस्थी, सुनील गुप्ता, राम प्रताप सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.