विवेकानंद समिति ने गरीब बच्चों को दिए बैग, स्टेशनरी
कानपुर, मई 17 -- कानपुर। विवेकानंद समिति से सहायता प्राप्त स्कालर्स प्लेवेज इंटर कॉलेज, गोविंदनगर में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को समिति की ओर से बैग और स्टेशनरी बांटी गई। समिति ने अपनी पूरी जिम्मेदारी पर 08 बच्चों का प्रवेश भी कराया। समिति के संयोजक विजय कुमार दीक्षित ने कहा कि जो बच्चे विवेकानंद समिति के सहयोग से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वह भविष्य में पढ़कर अपने जैसे अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है। महासचिव ज्योत्सना दीक्षित ने बताया, समिति शोषित, वंचित वर्ग के मलिन बस्तियों में रहने वाले 250 बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ कोचिंग की भी व्यवस्था कर रही है। यहां मनबोधन दीक्षित, ओमकार द्विवेदी और लक्ष्मी नारायण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.