सिमडेगा, अप्रैल 25 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर लचरागढ़ में आगामी 28 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन राज हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि शिविर में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर का आयोजन पूर्वाहन दस बजे से होगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.