सिमडेगा, मार्च 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में भारतीय नववर्ष अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिवार, भैया-बहनों तथा नगरवासियों में अद्भुत उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय की बहनों ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए शोभायात्रा की गरिमा को अत्यंत मनमोहक बना दिया और आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा में भगवा ध्वज लहराते हुए भैया-बहन कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को नगर के विभिन्न स्थानों पर अपार जनसमर्थन एवं स्वागत प्राप्त हुआ। रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए समाज के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.