सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ में आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। खो-खो प्रतियोगिता में छात्रों के बीच शिवाजी बनाम भरत दल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शिवाजी दल विजयी रहा। वहीं एकलव्य बनाम आरुणि के बीच खेले गए खो-खो प्रतिस्पर्धा में एकलव्य दल विजयी रहा। प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, परिश्रम, आत्मसंयम और टीम भावना की सजीव पाठशाला है। मौके पर प्रधानाचार्य सहित यमुना कुमारी, दशरथी कुमारी, बिमला देवी, लक्ष्मी देवी, अर्जुन महतो, बसंती बड़ाईक, शकुंतला कुमारी, गणेश जी, जगेश्वर सिंह, प्रमोद पानी, गर्दन कुमार, प्रगति सिंह, दीक्षित कुमारी, सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.