शाहजहांपुर, मार्च 16 -- बजरंग दल महानगर, शाहजीपुर द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखण्डों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में विवेकानंद नगर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। कार्यक्रम के समापन के बाद विजेता टीम को सम्मानित भी किया गया। मुख्य रूप से महानगर जिला उपाध्यक्ष रमेश, महानगर सह मंत्री राहुल कनौजिया, महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता, महानगर सह संयोजक सोनू सिंह, महानगर सह प्रचार प्रमुख कुनाल राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.