पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी के नवमी के अवसर पर शाहपुर विवेकानंद चौक पर विभिन्न अखाड़ों का भव्य मिलान हुआ। महावीर नवयुवक दल जेनरल शाहपुर की ओर से सभी अखाड़ों का स्वागत किया गया और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेनरल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल उर्फ लड्डू ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि रामनवमी केवल पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि रामनवमी पर उमड़ा जनसैलाब आस्था और उत्साह का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों द्वार...