कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आजकल के बच्चों मे पढ़ाई के प्रति उतनी सकारात्मक रुख नहीं दिखता है। फिर भी जो मेहनती बच्चें होते है वे आज भी बेहतर कर रहे है। स्कूल का रिजल्ट बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साह बढ़ाता है। प्राचार्य राधेश्याम व सह निदेशिका खुशबु गुप्ता ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कक्षा नर्सरी से नवम तक के सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के उपस्थिति में शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम दिया। अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम लेकर उत्साहित दिखे। परीक्षा परिणाम कक्षा नर्सरी में चित्रा, कुणाल, सारांश एलकेजी में सुधांशु, सोनम, अनुराग यूकेजी में व...