कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा। विवेकानंद कान्वेंट स्कूल में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनी। शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भी एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। निदेशक अनिल कुमार ने बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली रंग, उत्साह व भाईचारिगी का त्योहार है। होली का आगमन प्रकृति के परिवर्तन का संदेश है। इस अवसर पर प्राचार्य राधेश्याम पंडित, सह निदेशिका खुशबू गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...