फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- फर्रुखाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को आफीसर्स क्ल्ब में समवेत संस्था की बैठक हुई। इसमें डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल किताबी नहीं जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा मे जोड़ने की जरूरत है। एडीएम दिनेश कुमार ने सदस्यों को प्रोत्साहत करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करें। इस दौरान एसडीएम रजनीकांत, अनिल प्रताप सिंह, गुंजा जैन, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विमल राठौर, जसवीर कौर, निहारिका पटेल, अरविंद दीक्षित, आस्तिकी मिश्रा, अंजली चौहान, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.