सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी,। नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने किया। प्राचार्य ने कहा कि कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश में चाहे जितना ही परिवर्तन क्यों न हो गया हो, लेकिन विवेकानंद और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके ही हम विकसित भारत का स्वप्न साकार कर सकते हैं। विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के जीवन दर्शन की साकार प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भारतीय धर्म-दर्शन और अध्यात्म को वैश्विक फलक पर ले जाकर हमें गौरवान्वित किया। एनएसएस के समन्वयक श्री कुमार ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.