विकासनगर, जनवरी 11 -- स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद का 162 वां जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विवेकानंद के जीवन पर वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया। इसके साथ सोसायटी की 13 वर्षों की यात्रा पर कैलेंडर का विमोचन किया गया। सोसायटी को सेवा देने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवता के उत्थान का जीवंत दस्तावेज है। उनका जीवन दर्शन विश्वभर में लोगों को प्रेरित करता है। उनका दर्शन केवल सिद्धांतों का समूह नहीं, बल्कि जीवन को जीने की एक कला है, जो आत्म-जागरूकता, निःस्वार्थ कर्म और सार्वभौमिक भाईचारे की नींव पर टिका है। स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से ...