कोडरमा, अप्रैल 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, नवादा चौक धरगांव के विद्यार्थियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र प्रभु कुमार यादव (पिता-संजय यादव, धरगांव) ने 93.6% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय टॉपर बने, बल्कि प्रखंड में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 में भी जगह बनाई। विद्यालय से कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 35 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि एक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुआ। यह भी पढ़ें- विवेकानंद आइडियल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रभु यादव बना प्रखंड का सेक...