विवेकानंदपुरी और अलीगंज वार्ड में आज लगेगी जन चौपाल
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता वार्ड चौपाल अभियान के चौथे दिन 11 जून को जोन-3 के विवेकानंदपुरी और अलीगंज वार्ड में जन चौपाल लगेगी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि चौपाल में गृहकर, सफाई, पेयजल, सीवर, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं सुनी जाएंगी। संबंधित पार्षद, अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे। विवेकानंदपुरी वार्ड की चौपाल शाम 4 बजे तथा अलीगंज वार्ड की चौपाल शाम 6 बजे कल्याण मंडप महानगर में आयोजित होगी। मेयर सहित निगम के सभी अधिकारी इसमें मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- ऐशबाग व कुण्डरी रकाबगंज में आज लगेगी जन चौपाल यह भी पढ़ें- चौपाल में फूटा सफाई व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.