लखनऊ, अप्रैल 5 -- -बिना भेदभाव हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर दल के अनुरोधों पर समान संवेदनशीलता से हुई कार्रवाई-बिना कोटा सिस्टम के, जहां ज्यादा जरूरत वहां ज्यादा सहायता की गई प्रदान-त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया से हजारों मरीजों और जरूरतमंदों को मिली राहतलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़े सहारे के रूप में स्थापित हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस कोष से अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक लगभग 860 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों के जरिए 50 हजार से अधिक लाभार्थियों तक पहुंची है। यह आंकड़ा न केवल सहायता के व्यापक दायरे को दर्शाता है, बल्कि सरकार के मानवीय पक्ष और उसकी प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करता है।हर वर्ग तक...