सिमडेगा, मई 9 -- बानो, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह उल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिवार में नव प्रवेशी भैया-बहनों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक परंपराओं से परिचित कराना था। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से नूतन छात्रों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। स्वागत की इस आत्मीय परंपरा से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास से खिल उठे। पूरे परिसर में अपनत्व, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यालय के नियम, अनुशासन, संस्कार एवं शिक्षा के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्...