भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू का इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में होगा। यह आयोजन दो दिवसीय 22-23 मार्च को होगा। इसमें पांच टीमों के शिरकत करने की संभावना है। मैच टेनिस बॉल से 20-20 ओवरों का खेला जाएगा। एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 7.30 बजे से खेला जाएगा, इसकी रिपोर्टिंग सुबह 7.00 बजे होगी। जबकि दूसरा मैच शुरू होने का समय 1.00 बजे रखा गया है। इसकी रिपोर्टिंग 12.30 बजे होगी। यह निर्णय कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल ने लिया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.