पटना, अगस्त 6 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पी.पूटा) की बैठक गुरुवार को कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने, पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान लंबित रहने और वर्ष 2020 से महंगाई भत्ता (डीए) एरियर का भुगतान नहीं होने के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच समन्वय की कमी पर नाराजगी जताई। संघ ने कहा कि सरकार एरियर की राशि जारी करने का दावा कर रही है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उसे अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे शिक्षक असमंजस और परेशानी की स्थिति में हैं। संघ ने विवि प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वह शिक्षकों से काम तो लेता है, लेकिन उनके वेतन, पेंशन और अन्य देयकों के भुगतान के लिए ...