मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने बीआरएबीयू के कुलपति को पत्र लिखकर जिन शिक्षकों के तबादले पर हाईकोर्ट से रोक लगी है, उनका वेतन जारी करने की मांग की है। वीसी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी है। इसलिए इन शिक्षकों को अक्टूबर का वेतन दिया जाए। पिछले दिनों कुलपति ने कई सहायक प्राध्यापकों और प्राध्यापकों का तबादला किया था। इस तबादले के विरोध में शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तबादले पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था। बिहार विवि के इन शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.