आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि की स्वीकृति मिल गई है। अतिथि गृह के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अतिथि गृह परियोजना का मूल्यांकन रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान उत्तर प्रदेश योजना भवन द्वारा किया गया था। मूल्यांकन के बाद परियोजना को मंजूरी मिली है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनारों और शैक्षणिक आयोजनों में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाए...