मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय और इसके अधीन संचालित सभी कालेजों में सोमवार से होली को लेकर छुट्टी हो गई है। बताते चलें कि मुंगेर विश्वविद्यालय व सभी कॉलेज में दो मार्च सोमवार से होली की छुट्टी रहेगी, लेकिन इससे पूर्व एक मार्च रविवार होने के कारण अब मुंविवि व उसके सभी कॉलेज बंद हो गए है। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार दो से चार मार्च तक एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज में होली की छुट्टी रहेगी, जबकि पांच मार्च को विशेष अवकाश रहेगा। इसके बाद छह मार्च शुक्रवार से मुंविवि मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुल जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.