विवि में सिर्फ दो दिन और, 27 तक ही पंजीकरण
मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण कल यानी 27 जुलाई की रात बंद हो जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ने की उम्मीद बेहद कम है। हालांकि पीजी पाठ्यक्रमों में एक मौका और मिल सकता है। यदि अंतिम तिथि नहीं बढ़ती तो विवि स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि सहित ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अगस्त के पहले हफ्ते तक पहली मेरिट जारी कर सकता है। यूजी पाठ्यक्रमों में एक लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं। विवि के अनुसार शनिवार तक एक लाख 88 हजार 507 आवेदन हुए, जिसके लिए एक लाख 45 हजार 711 पंजीकृत यूजर हैं। इनमें से भी एक लाख 29 हजार 925 ने ही अपनी प्रोफाइल सब्मिट की है। विवि के अनुसार छात्र-छात्राएं कल यानी 27 जुलाई तक हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.