सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कला संकाय में आर्ट ऑफ सिंधु-सरस्वती सिविलाइजेशन : न्यू डिस्कवरीज़ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पुरातत्वविद एवं कला इतिहासकार डॉ. डीपी शर्मा ने सिंधु-सरस्वती सभ्यता से संबंधित नवीन खोजों के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस सभ्यता के प्रमाण जॉन मार्शल के काल से पूर्व भी मिलते हैं और लगभग 4500 से 3000 ईसा पूर्व के बीच इसका व्यापक विकास हुआ। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थलों पर हुए उत्खननों से प्राप्त आभूषण, मुद्राएं, कलाकृतियां और स्थापत्य अवशेष इसकी उन्नत वैज्ञानिक एवं कलात्मक परंपरा को दर्शाते हैं। उन्होंने नई शोध खोजों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.