मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में समर्थ पोर्टल पर अंकपत्र जारी किया जायेगा। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों समर्थ पोर्टल को लागू करने के लिए हुई राज्यस्तरीय बैठक में इसपर विचार किया गया।बीआरएबीयू में समर्थ पोर्टल के नोडल प्रो. राम कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग चाहता है कि रिजल्ट भी समर्थ पोर्टल पर जारी किया जाये ताकि छात्रों को आसानी से रिजल्ट मिल सके। सूत्रों का कहना है कि विवि प्रशासन नये सत्र से समर्थ पोर्टल पर रिजल्ट जारी करने पर काम कर रहा है। स्नातक में नये सत्र से दाखिला भी समर्थ पोर्टल से ही करने पर विचार किया जा रहा है। विवि में समर्थ पोर्टल पर अभी शिक्षकों की छुट्टी का मॉड्यूल लागू किया गया है। पिछले दिनों सभी कॉलेजों के नोडल शिक्षक को समर्थ पोर्टल के तहत प्रशिक्षण भी दिया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.