जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक मानकों में सुधार और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण करना था। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्नातकोत्तर विभागों की वर्तमान अवसंरचनात्मक स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का विशेष ध्यान च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा, जिसके तहत वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान शैक्षणिक और प्रायोगिक शिक्षण में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। आईक्यूएसी के सहायक निदेशक डॉ. नितीश कुमार महतो ने इस...