मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू व महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया।11 अगस्त से शुरू यह आंदोलन 25 अगस्त तक चलेगा। 10वें दिन विश्वविद्यालय के विभागों एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों अपने-अपने कार्यस्थल पर इकट्ठा होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारे लगाए। संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो. ललन कुमार झा, राजीव कुमार व रामकुमार ने कहा कि आंदोलन को एकजुटता के साथ आगे ले जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...