विवि में यूजी नामांकन 25 जून से, 8 जुलाई तक खुला रहेगा चांसलर पोर्टल
दुमका, जून 24 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं छात्रहित में संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
नामांकन प्रक्रिया बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 25 जून से 8 जुलाई तक खुला रहेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क Rs.100 निर्धारित किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.