आजमगढ़, मई 22 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में प्रवेश सत्र-2026 की विवरणिका का विमोचन कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने शुक्रवार को परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रवेश विवरणिका में इस वर्ष की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है। इसमें नए पाठ्यक्रमों का समावेश, डिजिटल प्रवेश प्रक्रिया, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान, तथा छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश सिंह, प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ ...