विवि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, 46,053 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में अब तक 46,053 विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। अंतिम दिन भी विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की शुरुआत 12 मई से समर्थ पोर्टल के जरिए हुई थी। पंजीकरण के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर मेरिट तैयार की गई और विद्यार्थियों को ऑफर लेटर जारी किए गए। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग चरणों में मेरिट सूची के साथ ओपन मेरिट और वेटिंग लिस्ट भी जारी की गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर देने के लिए समय-समय पर तिथियों में बदलाव किए और अतिरिक्त अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.