मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में फिर टीआर से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। दो टीआर में छेड़छाड़ का संदेह जाहिर किया जा रहा है। इसमें एक बीएड कॉलेज का है और दूसरा पश्चिम चंपारण जिले के डिग्री कॉलेज का। सूत्रों के अनुसार, दोनों में छात्र का नंबर पेन से काट कर बढ़ा दिया गया है और छात्र को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर दिया गया है। मामले की जांच विवि के वरिष्ठ अधिाकरी कर रहे हैं।जांच के लिए दोनों टीआर को सीज कर लिया गया है। बीआरएबीयू में करीब डेढ़ वर्ष पहले बीएड के ही टीआर में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। इसमें पांच छात्रों को गलत तरीके से पास करा दिया गया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन कमेटी कागजी ही रह गई। इस बार टीआर से छेड़छाड़ के मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। हालांकि, वि...