मथुरा, फरवरी 28 -- जीएलए विश्वविद्यालय में स्पार्कल जीएलए टीबीआई द्वारा मेइटी स्टार्टअप हब (एमएसएच) के सहयोग से तथा ईजी नॉलेज क्लब को कम्युनिटी पार्टनर के रूप में साथ लेकर एआई-निर्माण 36 घंटे का जनरेटिव एआई हैकाथॉन का आयोजन किया गया। एआई-निर्माण एक स्टार्टअप-केंद्रित हैकाथॉन है, जिसका उद्देश्य युवा नवाचारकर्ताओं और उभरते फाउंडर्स को वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उन्हें स्केलेबल एवं प्रोडक्ट-रेडी एआई समाधानों में परिवर्तित करने हेतु सशक्त मंच प्रदान करना है। 36 घंटे के गहन प्रारूप में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों ने फिनटेक, एडटेक, लीगलटेक, क्रिएटर इकोनॉमी एवं ओपन इनोवेशन जैसे विभिन्न डोमेन में एआई आधारित समाधान विकसित किए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा सत्र, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप तथा वन-टू-वन मेंटरिंग के माध्यम से प्रोडक्ट थिंकि...