मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। प्रदेश की राज्यपाल एवं मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य समय से पूरा कर सत्र-2026-27 में छात्रों का प्रवेश लेने का निर्देश दिया। कहा कि पठन-पाठन के लिए शिक्षकों का चयन कर लिया जाए। कुलाधिपति ने छात्रों को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास केन्द्र की स्थापना एवं इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की सलाह दी। कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। वे गुरुवार को मड़िहान तहसील के देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह आदेश दिया। इससे पहले 10:55 मिनट पर राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर...