बगहा, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ड्यूक हॉस्टल को खोलने को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की भूख हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। भूख हड़ताल को समर्थन देने एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा धरनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छात्रों की भूख हड़ताल जारी, अधिकारियों से हुई बहसछात्रों की आपत्ति उधर, छात्रों से वार्ता करने गए अधिकारियों से छात्रों की तीखी बहस हुई। वार्ता करने प्रॉक्टर प्रो. विपिन राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. अलोक प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर प्रो. राजीव कुमार और उप कुलसचिव प्रो. अमर बहादुर शुक्ला शामिल थे। छात्रों ने विवि प्रशासन का पुतला भी फूंका। छात्रों का कहना है कि पूर्व में 70 छात्रों ने छात्रावास के लिए आवेदन किया गया था, पर प्राचार्य अफवाह फैला रही है कि सि...