भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। टीएमबीयू में कार्य की अधिकता को देखते हुए कई कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें राजेश कुमार झा को सामान्य शाखा 'ए' से परीक्षा विभाग, सहायक असीम कुमार को योजना-स्थापना शाखा से परीक्षा विभाग (पेंडिंग शाखा), निम्नवर्गीय लिपिक इंद्र भूषण को परीक्षा विभाग से सामान्य शाखा 'ए', वली अहमद को विवि प्रेस से परीक्षा विभाग एवं सुमन कुमार सुमन को प्रेस से परीक्षा विभाग भेजा गया है। कुलपति के आदेश से कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना मंगलवार जारी कर दी है। कइयों ने अपना योगदान नई जगह पर दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...