मथुरा, मई 5 -- जीएलए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करते हुए परिणाम आधारित शिक्षा (ओबीई) और सामाजिक विज्ञान शोध विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मूल्यांकन प्रणाली पर गहन चर्चा हुई। विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रकोष्ठ और डीन एकेडमिक अफेयर्स कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने पर केंद्रित रहा। यह भी पढ़ें- रोजगार उत्पन्न करने वाले पाठ्यक्रम विकसित करें: प्रो. सत्यकाम उद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र में बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी (डायरेक्टर जनरल...