विवि में उन्नत कम्प्यूटेशनल जैव अणु संरचना पर मंथन
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से जीवन विज्ञान में सांख्यिकीय, मशीन लर्निंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल्स के अनुप्रयोग विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो राम कुमार सिंह ने जीवन विज्ञान के क्षेत्र में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता व अंतर्विषयक अनुसंधान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति के अनुरूप अपने कौशल का विकास करने का आह्वान किया। डीन विज्ञान डॉ नविता गुप्ता ने जैविक विज्ञानों के साथ कम्प्यूटेशनल तकनीकों के समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह शोध नवाचार व उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देगा। कार्यशाला में डॉ एसके सिन्हा, डॉ दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.