विवि में आज से 29 जून तक रहेगा अवकाश
आरा, जून 25 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय आरा और इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों और पीजी विभागों में आज शुक्रवार से अवकाश रहेगा। मुहर्रम और कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार दिनों के अवकाश की घोषणा की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित इसके क्षेत्राधिकार में आने वाले तमाम कॉलेज और विभाग 26 जून से लेकर 29 जून (सोमवार) तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकार के प्रशासनिक कार्य और शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए दूसरी मेघा सूची जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.