आरा, जुलाई 17 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिक्षक-छात्र संवाद में शामिल होने के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति के कार्यक्रम स्थल से निकलते ही आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने अपनी 23 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के समूह ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर हो-हंगामा शुरू कर दिया। इस दरम्यान उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे हंगामा करते रहे। वे अंदर घुसना चाहते थे। प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट को काफी देर तक झकझोर कर तोड़ने का प्रयास किया। इससे ग्रिल को काफी क्षति पहुंची है। कार्यकर्ताओें ने काफी देर तक प्रदर्शन किया, जिस कारण अफरातफरी का माहौल कायम रहा। यह भी पढ़ें- कुलाधिपति को सौंपा ज्ञापन बाद में विद्यार्थियों को समझाया गया, जिसके बाद हंगामा समाप्त हुआ। आ...