विवि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारम्भ
मथुरा, जून 18 -- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जीएलए विश्वविद्यालय परिसर स्थित भव्य खेल प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर निर्मित अत्याधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। यह नया कोर्ट खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए समर्पित किया गया है। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, चीफ मेंटर डॉ. प्रमोद कुमार जोशी तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हिमांशु शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत खिलाड़ियों ने प्रदर्शन मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीएलए विश्वविद्यालय में पहले से दो बास्केटबॉल कोर्ट उपलब्ध हैं, लेकिन खिलाड़ियों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.