विवि मुख्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
दरभंगा, जून 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल तीन जून तक जारी रहेगी। कर्मचारियों के आंदोलन से विवि मुख्यालय के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों ने सुबह अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्य बहिष्कार कर दिया। आंदोलन को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहल की गई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता असफल होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि दो और तीन जून को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन की लिखित सूचना पूर्व में ही कुलपति को दे दी गई थी, बावजूद उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई。 यह भी पढ़ें- विवि मुख्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.