मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ और विवि प्रशासन के बीच शुक्रवार शाम हुई वार्ता विफल रही। कर्मचारियों का कहना है कि विवि प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, इसलिए मुद्दों के समाधान पर बात नहीं बन सकी। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने कहा कि हमलोगों का आंदोलन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा। विवि में चल रहे आंदोलन के बीच विवि प्रशासन ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए शाम चार बजे बुलाया था। वार्ता में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा भी शामिल थे। विवि कर्मचारी संघ ने डिप्टी रजिस्ट्रार 1 के पद पर शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियुक्त करने की बात कही, इसपर विवि प्रशासन ने कहा कि इस मामले पर कानूनी राय ली जा रही है। इसके बाद कर्मचारियों ने अनुकंपा पर नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.