दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। लनामिवि में सीनेट की बैठक के दौरान सदस्य सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि सीनेट सदस्यों को भी विवि प्रतिनिधि के रूप में नामित किया जाए। कई अन्य सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन दिया। कुलपति ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।सदस्य सह विभूतिपुर विधायक अज कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीबीकेएन कॉलेज में उर्दू, जंतु विज्ञान एवं कॉमर्स में एक भी शिक्षक नहीं हैं, लेकिन नामांकन हो रहा है और छात्र बिना पढ़ाई परीक्षा भी दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षकविहीन विषयों में तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। सदन का ध्यान आकृष्ट कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.