मथुरा, नवम्बर 26 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल-दल ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को राया व आसपास के केन्द्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इन केन्द्रों पर आब्जर्वर तैनात करने की संस्तुति की गयी है। जनपद में विश्वविद्यालय के करीब 65 सेंटरों पर इन दिनों स्नातक व परास्नातक 2025 के विभिन्न विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इनका नोडल सेंटर बीसएसए कालेज को बनाया गया है, जिसके नोडल प्रभारी डा. ललित मोहन शर्मा व सह समन्वयक डा. अशोक कौशिक हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त सचल दल की टीम में बीएसए कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एसके कटारिया, डॉ. रवीश शर्मा व काश देव शर्मा हैं। बुधवार को सचल दल सुबह 8:25 बजे डीसीएस कॉलेज राया पहुँचा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.