विवि ने पत्रकारिता एवं एविएशन कोर्स शुरू किए
गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी ने पत्रकारिता और एविएशन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। पाठ्यक्रमों का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल, उपकुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल, कुलपति प्रो. डीके शर्मा और कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने किया। यह पाठ्यक्रम एआर एजुकेशन अकादमी के सहयोग से शुरू किए हैं, जिसका नेतृत्व डॉ. रुपांजली आचार्य कर रही हैं। पत्रकारिता के लिए रेडियो, न्यूज एंकरिंग, पॉडकास्ट और शॉर्ट फिल्म प्रोडक्शन के लिए विशेष लैब बनाई हैं। वहीं, एविएशन के विद्यार्थियों के लिए फ्लाइट सिम्युलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे वे संबंधित क्षेत्रों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.