विवि ने एमए में 11 विषयों का जारी किया रिजल्ट
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने सोमवार को एमए अंतिम वर्ष में 11 विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय का परिणाम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि समय पर परिणाम जारी करना एमएसडीयू की प्रतिबद्धता है। हमने मूल्यांकन को तकनीक से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि शेष विषयों के परिणाम भी सप्ताह भर के अंदर घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि शेष विषयों का परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। हम हर उत्तर पुस्तिका की तीन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.